फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dumper driver crushed tanker driver, there was a minor collision between the two vehicles

Unnao: डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचला, दोनों वाहनों में हुई थी मामूली टक्कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 02 Jun 2024 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:14 PM IST
सार

Unnao News: माखी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते डंपर चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Dumper driver crushed tanker driver, there was a minor collision between the two vehicles
डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रऊकरना के पास टैंकर व डंपर में मामूली टक्कर हो गई। टैंकर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए चालक ने डंपर को रोकने का प्रयास किया। डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। औरैया थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विपिन बाबू (40) पुत्र शिवनाथ टैंकर चलाता था। रविवार को सुबह लगभग आठ बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर हरदोई की ओर पेट्रोल लेकर सफीपुर जा रहा था।

विज्ञापन

रऊकरना चौराहे पर टैंकर पानी पीने के लिए उतरा। सामने से आ रहे डंपर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर चालक ने उसको रोकने का प्रयास किया। डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते डंपर चालक भाग निकला।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। सह चालक प्रमोद कुमार निवासी मुरीदपुर थाना माती जिला कानपुर देहात ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed