फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   due to wrong treatment, the leg of the cow had to be amputated, it was injured in the accident, know the whole

झोलाछाप का कारनामा: गलत इलाज के कारण काटना पड़ा गौवंश का पैर, दुर्घटना में हुई थी घायल, जानें पूरा मामला

Sun, 13 Aug 2023 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 03:48 PM IST
सार

Banda News: डॉ. अभिषेक ने बताया कि नरैनी से एमपी बॉर्डर तक झोलाछाप सक्रिय हैं। इनसे पशुओं का इलाज न कराएं, गलत इलाज से पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।

विज्ञापन
due to wrong treatment, the leg of the cow had to be amputated, it was injured in the accident, know the whole
गौवंश का ऑपरेशन करते पशु चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के करतल क्षेत्र में झोलाछापों के गलत इलाज की वजह से गाय का पैर काटना पड़ गया। उसके पैर में इंफेक्शन हो गया और धीरे-धीरे वह बढ़ता चला गया। बाद में पशु चिकित्सकों का सहयोग लिया और फिर ऑपरेशन कर उसका पैर काटना पड़ा। अब गाय इंफेक्शन के खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र नरैनी के अंतर्गत ग्राम कंपोटर पुरवा निवासी ओमप्रकाश शिवहरे की गाय 13 दिन पहले दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसके पैर में चोट आई थी। गाय के पैर में फ्रैक्चर होने पर मालिक इलाज के लिए झोलाछाप के यहां पहुंच गया। वहां गलत इलाज से पैर में इंफेक्शन हो गया।
विज्ञापन

पैर लगातार खराब होता चला गया और जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो गो रक्षा समिति के अध्यक्ष सोनू करवरिया के द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय को इसकी सूचना दी गई। वहां से डॉ. लघु चंद्र, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र ने ऑपरेशन किया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि नरैनी से एमपी बॉर्डर तक झोलाछाप सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed