फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to two deaths, the stove did not burn in the village, the last rites were performed in the fields

दो मौतों से गांव में नहीं जले चूल्हे, खेतों में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 26 Sep 2021 07:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Due to two deaths, the stove did not burn in the village, the last rites were performed in the fields
शंकरपुर गांव में मुस्तैद पुलिस बल।(संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो मौतों से रविवार को चूल्हे नहीं जले। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों में फिर कोहराम मच गया। खेतों में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। खेतों में ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के अंदर सूखे कुआं में एक बकरा गिर गया था। उसे निकालने के लिए उतरे ब्रजेश व बलवीर की जहरीली गैस से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोनों के शव निकाले थे। दो नौजवानों की मौत से गांव में मातम छाया है। एक ही बिरादरी का गांव होने के चलते लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। रविवार दोपहर बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाएं शवों से लिपट कर बिलखने लगीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गंगा सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे। ऐतिहात के तौर पर पीएसी बुलाई गई थी। हालांकि कुछ ही देर में पीएसी को वापस कर दिया गया। शाम 3 बजे दोनों शवों का खेतों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों के भाइयों ने मुखाग्नि दी। कांटा और लकड़ी आदि रखकर कुआं ढक दिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विशंभर सोनकर, सरवनखेड़ा प्रधान अनिल बाजपेई, सुुशील बाजपेई, कमलेश मिश्र, योगेंद्र चौहान, छोटे यादव, जितेंद्र सिंह बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed