{"_id":"6a1b3cd7c65d668e74056b9f","slug":"due-to-the-storm-and-rain-electricity-was-cut-off-in-100-villages-for-the-entire-night-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-143445-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंधी-बारिश से पूरी रात गुल रही 100 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंधी-बारिश से पूरी रात गुल रही 100 गांवों की बिजली
Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। दो दिन से मौसम खराब होने और तेज हवा संग बारिश की वजह से बिजली व्यवस्था बेपटरी है। शुक्रवार देर रात आंधी-पानी से जनपद के कई इलाकों में कई फीडर की लाइन में फॉल्ट हो गए। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। मौसम ठीक होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रूरा उपकेंद्र ठप रहने से नगर समेत 100 गांव की बिजली पूरी रात गुल रही। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार सुबह पेयजल किल्लत रही।
शुक्रवार रात 11 बजे के करीब आई तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हुई। अकबरपुर हाईवे के पास 33 केवी लाइन में बिजली गिरने से लाइन में लगा इंसुलेटर फट गया। इससे रूरा उपकेंद्र की आपूर्ति रात दो बजे ठप हो गई। उपकेंद्र ठप होने से रूरा नगर समेत इससे जुड़े करीब 100 गांव की बिजली पूरी रात गुल रही। गहलौं के उपभोक्ता शिवम, राजेश व प्रशांत के अलावा नगर के उपभोक्ता संजय, प्रकाश, दिलीप ने बताया कि बारिश के बाद बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई थी। इसी बीच रात दो बजे फॉल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के न आने से सबसे अधिक समस्या पेयजल की हुई।
इधर आपूर्ति बाधित होने से नगर में बनी पानी की टंकी में लगी समर भी नही चल पाई। जिससे सप्लाई कुछ देर के लिए ही चल पाई। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि जैनपुर के पास खरका गांव के पास 33केवी लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिरने व अकबरपुर हाईवे के पास बिजली गिरने से इंसुलेटर फट गया। शनिवार को पेट्रोलिंग के बाद सुबह 11 बजे फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति चालू की गई। वहीं, अकबरपुर में कई बार बिजली कटौती हुई। रुक-रुककर ट्रिपिंग होने से लोग गर्मी में परेशान रहे। सुबह के समय सुचारू रूप से आपूर्ति मिली। इसके बाद लोगों ने राहत ली।
विज्ञापन
...........................
फोटो-09नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक में खराब अकारू फीडर की मशीन। स्रोत विद्युत कर्मी
छह घंटे गुल रही 36 गांव की बिजली, गर्मी से बढ़ी परेशानी
झींझक। नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक के अकारू फीडर की आउटगोइंग मशीन में शनिवार सुबह छह बजे के करीब तकनीकी खराबी आ गई। इससे मुंडेरा, उइछा, ताली, अकारू, कमालपुर, गंज, सांधूपुर, बद्दापुरवा, जगदीशपुर समेत लगभग 36 गांवों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बिजली कटते ही ग्रामीणों को पेयजल संकट और गर्मी से जूझना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने पहले खराब मशीन की मरम्मत का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उपकेंद्र में उपलब्ध अतिरिक्त मशीन को जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ लव कुमार ने बताया अकारू फीडर की आउटगोइंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। अतिरिक्त मशीन से फीडर की सप्लाई बहाल कर दी गयी है। खराब मशीन को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। (संवाद)