{"_id":"6928a28005594bd34800231e","slug":"due-to-sir-there-was-a-change-in-the-schedule-of-half-yearly-examination-kanpur-news-c-220-1-ka21001-134632-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एसआईआर के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एसआईआर के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 28 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा अब 10 दिसंबर से कराई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। परिषद ने 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक परीक्षा कराने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसमें शिक्षक बूथ लेवल अधिकारी के रूप में नियुक्त हैं, जो गणना प्रपत्र भरकर उसकी फीडिंग कर रहे हैं। इसलिए अब दस दिसंबर से परीक्षाएं होंगी।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दस दिसंबर को पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह, सात व आठ में पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग की परीक्षा होगी। 11 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो, तीन में गणित, कक्षा चार, पांच व छह में हिंदी और कक्षा सात व आठ में विज्ञान की परीक्षा होनी है। वहीं दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। इसके अलावा 12 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा तीन में हिंदी, कक्षा चार से आठ तक सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होनी है।