फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to Power cut, organically, Singhpur jam

बिजली के लिए भारी बवाल, सिंहपुर जाम

Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
due to Power cut, organically, Singhpur jam
बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने सिंहपुर मार्ग पर बिजली का खंभा रखकर ट्रैफिक बाधित कर दिया। - फोटो : amar ujala
पिछले छह दिनों से बिना बिजली के रह रहे सिंहपुर समेत आसपास के 40 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को सिंहपुर चौराहा जाम कर हंगामा किया। शहर को आने वाले सभी चौराहों को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जाम में एसपी आरए सुरेंद्र नाथ तिवारी की गाड़ी भी फंसी रही। बिठूर सबस्टेशन के जेई और अधीक्षण अभियंता को भीड़ ने घेर लिया। बिठूर, कल्याणपुर और नवाबगंज थाने की पुलिस और क्षेत्रीय विधायक मुनींद्र शुक्ला लोगों को समझाने पहुंचे।
विज्ञापन


आश्वासन पर दो घंटे बाद हंगामा शांत हो सका। उधर, मरम्मत कराने के नाम पर शहर के कई हिस्सों की बिजली शनिवार को भी घंटों गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानियां हुईं।
विज्ञापन

सोमवार रात आंधी आने से टूटे खंभे, 33 और 11 केवी लाइन के खराब होने से शनिवार तक बिजली नहीं आई। छह दिन तक अंधेरे में रहने को मजबूर सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 10:30 बजे सिंहपुर से मैनावती, मंधना, कल्यापुर और बिठूर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर टूटे हुए बिजली के तार, खंभों और टेंट हाउस की मेजों से ट्रैफिक रोक दिया। भीड़ ने जेई नवीन चंद्र का घेराव कर लिया।  कई थानों का पुलिस बल पहुंचा लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। केस्को के अधीक्षण अभियंता एसपी वर्मा ने लोगों को बताया कि 33 केवी की लाइन बन गई है। 11 केवी की लाइन पर काम चल रहा है। नये खंभे लगवाए जा रहे हैं।

कुछ गांवों की बिजली शनिवार देर रात आ जाएगी। रविवार तक पूरी लाइन बदल दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद दोपहर 12:30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में सिंहपुर, गंजपुर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर, चीरान, प्रतापपुर हरि, दल्लापुरवा, बाकरगंज, रमेल आदि गांव के लोग थे।

उधर, शहर के कई इलाकों में मरम्मत के नाम पर और फॉल्ट से घंटों बिजली गुल रही। चमनगंज, मोहम्मद अली पार्क, हुमायूंबाग, तकियापार्क, प्रेम नगर, नाला रोड, सईदाबाद, हलीम कॉलेज, घोसियाना, सईदाबाद, चीना पार्क, दलेलपुरवा, हीरामन पुरवा, इफ्तिखाराबाद, बांसमंडी में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। यहां सुबह दस बजे से पेड़ काटने के नाम पर शट डाउन लिया जाना था। सरोजनी नगर, कौशलपुरी और दर्शनपुरवा में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही।

पी रोड में एचटी लाइन में ब्रेकडाउन होने से यहां दोपहर डेढ़ बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई। शास्त्री नगर काली मठिया ट्रांसफार्मर दोपहर पौने एक बजे फुंक जाने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। दोपहर 3:30 बजे वैकल्पिक ट्रांसफार्मर से बिजली सामान्य हुई। किदवई नगर ई ब्लाक में एलटी लाइन टूटने से बी ब्लाक सबस्टेशन से जुड़े सैकड़ों घरों में सुबह 11 बजे से तीन घंटे तक बिजली बंद रही।  नानकारी में प्रधान गेट और नवीन नगर केदारनाथ का ट्रांसफार्मर फुंकने से यहां पांच घंटे तक गर्मी में लोग परेशान रहे। 

तूफान में फिर उड़ी शहर की बिजली
कानपुर। दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव और क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से शनिवार आधी रात के बाद फिर आंधी-तूफान आ गया। करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और फिर पूरे शहर के फीडर एहतियाहतन बंद कर दिए गए। कई जगह फाल्ट हो गए और लोग पूरी रात बिना बिजली के रहे।

कई जगह पेड़, तार, होर्डिंग टूट कर गिर गए और शारदा नगर में एक टेंपो पलट गया जिससे तीन सवारियां घायल हो गईं। मंधना, बिठूर, बिल्हौर, कानपुर देहात में भी तूफान का प्रकोप रहा और सभी जगह बिजली काट दी गई। बूंदाबांदी भी हुई। आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका है।

देर रात करीब 1.05 मिनट पर आए आंधी-तूफान से तुरंत केस्को के सभी फीडर बंद कर दिए गए।  पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। तमाम जगह फाल्ट से बिजली चली गई। केस्को के सभी गैंगों के तूफान थमने के बाद ही मूव करने के निर्देश दे दिए गए। बिठूर, मंधना, चौबेपुर, बिल्हौर में तेज बारिश हुई। शहर में भी कई जगहों पर पानी गिरा। पनकी में पावर हाउस के राख के बंधे के पास यह आलम था कि पूरे इलाके में सिर्फ राख ही राख उड़ रही थी। एक कदम भी चलना संभव नहीं था।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 36.4 से बढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 21.8 से बढ़ कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.2 से बढ़कर 36.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 से गिरकर 21.8 पर पहुंच गया। शनिवार को दिन का तापमान 30.8 से बढ़ कर 39.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।


रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस घट कर 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस प्रकार तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से क्षेत्रीय चक्रवात थंडर स्ट्राम (तूफान) की स्थिति बनी और देर रात मौसम बिगड़ गया। उन्होंने तीन दिन पहले ही मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी थी। अब रविवार, सोमवार और मंगलवार को मौसम में परिवर्तन दिखेगा। डॉ. दुबे ने बताया कि इस महीने 23 मई से अब तक करीब 39 मिलीमीटर बारिश हुई। यह गर्मियों की सामान्य बारिश 24 मिलीमीटर से अधिक है। इससे अच्छे मानसून की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed