फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to poverty sixth class student committed suicide

दर्दनाकः गरीबी में नहीं मिला बस्ता, छात्र ने लगा ली फांसी 

Thu, 23 Aug 2018 11:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
due to poverty sixth class student committed suicide
मृतक सौरभ की फाइल फोटो, डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार छठवीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चे को बस्ता न दिलवा सका। नतीजा बस्ता न मिल पाने पर छात्र ने गांव के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसंधुआ में बृहस्पतिवार को दोपहर हुई। 
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली के गांव बिसंधुआ में सोमवती पाल के पति नेत्रपाल की पांच साल पहले मौत हो गई थी। सोमवती पर नौ बच्चों के पालन की जिम्मेदारी है। सोमवती के हिस्से में दो बीघे खेती है, जिससे परिवार का गुजर बसर करना भी मुश्किल है। सोमवती का 13 वर्षीय पुत्र सौरभ जसपुरापुर सरैया स्थित एक निजी स्कूल में छठवीं कक्षा का छात्र था। बड़ा बेटा अंकित पाल मेहनत-मजदूरी कर छोटे भाई-बहनों को पढ़ाता और घर खर्च में मां का हाथ बंटाता है।
विज्ञापन


अंकित ने जुलाई में फीस और किताबों की व्यवस्था की थी, लेकिन बस्ता नहीं दिला सका था। सौरभ बड़े भाई अंकित से बस्ता दिलाने के लिए लगातार जिद कर रहा था। बस्ता न मिलने से वह बेहद दुखी था। बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन एक बजे सौरभ मां सोमवती से खेतों की ओर मवेशियों के लिए घास लेने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद उसने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed