फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to non-construction of electricity line, taps of 637 houses in Sanihapur have dried up

Kanpur News: बिजली लाइन न बनने से सनिहापुर में 637 घरों की टोटी सूखीं

Sat, 26 Jul 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of electricity line, taps of 637 houses in Sanihapur have dried up
सनिहापुर में पेयजल योजना की टंकी। - फोटो : संवाद
डेरापुर। ब्लॉक के सनिहापुर की पेयजल योजना बिजली लाइन न बनने से ठप है। करीब दो माह पूर्व कार्यदायी संस्था की ओर से बिजली निगम को इस्टीमेट की धनराशि दी जा चुकी है। मगर बिजली निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ऐसे में 637 घरों की टोटियां सूखी पड़ी हैं। दूर लगे हैंडपंप से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ रहा है। करीब ढाई हजार आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सनिहापुर में 2.44 करोड़ रुपये की लागत से 100 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनी है। 6723 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन डाली गई है। इससे 637 घरों की जलापूर्ति की जानी है। छह माह पूर्व पेयजल योजना का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद नलकूप संचालन के लिए बिजली कनेक्शन की औपचारिकताएं पूरी की गईं। बिजली निगम ने इस्टीमेट दिया तो कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड ने 23 मई 2025 को इस्टीमेट धनराशि 2 लाख 53 हजार 844 रुपये बिजली निगम को भुगतान कर दिया। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारी टरकाते रहे।
विज्ञापन

दो माह बीतने के बाद भी न बिजली लाइन बन सकी है और न ही कनेक्शन दिया गया है। इसकी वजह से नलकूप ठप है और टंकी से घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सनिहापुर के ग्राम प्रधान सत्यजीत सिंह, ग्रामीण कैलाश नाथ, जानकी प्रसाद, मनोज, विशाल, अनूप आदि ने बताया कि टंकी का काम करीब छह माह पहले पूरा हो चुका है। गर्मी में पेयजल आपूर्ति की आस लगाए थे। मगर अब बिजली कनेक्शन में घरों की जलापूर्ति अटकी है। कुछ घरों में कनेक्शन भी होना बाकी है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
वर्जन.....
सनिहापुर की पेयजल योजना में काम लगभग पूरा है। बिजली कनेक्शन के लिए दो माह पूर्व इस्टीमेट की धनराशि बिजली निगम को दी जा चुकी है। मगर अभी लाइन बनाकर बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसकी वजह से नलकूप संचालित नहीं हो सका है। - अनिल मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड


.................
कुछ दिन पहले ही चार्ज लिया है। इस्टीमेट धनराशि भुगतान के बाद कनेक्शन क्यों नहीं हो सका जल्द इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही पेयजल योजना में बिजली कनेक्शन कराया जाएगा। - पुष्पदेव, एक्सईएन रनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed