{"_id":"5ad977204f1c1b54098b5766","slug":"due-to-car-parking-ruckus-in-state-gst-zonal-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पार्किंग को लेकर हुआ ऐसा हंगामा कि डिप्टी कमिश्नर को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पार्किंग को लेकर हुआ ऐसा हंगामा कि डिप्टी कमिश्नर को भी नहीं छोड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग पर भिड़े अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्टेट जीएसटी के लखनपुर स्थित जोनल कार्यालय में गुरुवार को कार पार्किंग को लेकर वाणिज्यकर अधिकरण पीठ (ट्रिब्यूनल), कार्यालय के कर्मचारी और विभागीय अफसर आपस में भिड़ गए।
आरोप है कि वाणिज्यकर अधिकरण पीठ के सदस्य (न्यायिक सदस्य) की मौजूदगी में उनके कर्मचारियों ने पोर्टिको में लगी बैरिकेडिंग तोड़ डाली और मलबे को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पीके मिश्रा के कक्ष के सामने फेंक दिया। विरोध करने पर डिप्टी कमिश्नर प्रशासन के साथ वाणिज्यकर अधिकरण पीठ कार्यालय के कर्मचारियों ने धक्कामुक्की की। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया।
वाणिज्यकर अधिकरण पीठ के न्यायिक सदस्य सुबह स्टेट जीएसटी कार्यालय पहुुंचे। पार्किंग में कार खड़ी करने की जगह न मिलने पर उन्होंने ड्राइवर व एक अन्य कर्मचारी को कुछ निर्देश दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग तोड़ दी। कर्मचारियों ने इसका मलबा एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 कक्ष के सामने फेंक दिया। विभागीय अफसरों ने एडिशनल कमिश्नर के कक्ष में पहुंचकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ। दोपहर करीब दो बजे नया घटनाक्रम हुआ। पार्किंग में जिस अफसर का नाम लिखा होता है वह अपनी कार वहीं खड़ी करता है। दो बजे एक कर्मचारी अफसरों के लिखे नाम पर पेंट कर रहा था। सूचना पाकर डिप्टी कमिश्नर प्रशासन आशीष निरंजन पहुंचे तो उनके साथ धक्का-मुक्की हो गई।