फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to blockage of the Rajbaha culvert, the tracks on both sides were cut, 150 bighas of wheat crop was submerged.

Kanpur News: रजबहे की पुलिया चोक होने से दोनों तरफ की पटरियों में कटान, 150 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Sun, 21 Dec 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Due to blockage of the Rajbaha culvert, the tracks on both sides were cut, 150 bighas of wheat crop was submerged.
कानपुर। बिधनू के दहेली उजागर गांव में रजबहे की पुलिया चोक होने से कई जगह पटरी कट गई। इससे पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। इससे करीब 150 बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। शनिवार सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसपर नहर विभाग के कर्मचारियों ने रजबहे की कटी पटरियों में मिट्टी डलवाकर ठीक कराया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मुआवजे का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात रामगंगा नहर से खेतों में सिंचाई के लिए उदयपुर रजबहे में पानी छोड़ा गया था। दहेली उजागर गांव के पास रजबहे की पुलिया संकरी होने के चलते उसमें कचरा फंस जाने से पुलिया चोक हो गई। पानी के ओवरफ्लो होने से रजबहे की दोनों तरफ की पटरियों में कई कटान से खेत जलमग्न हो गए। शनिवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने फसल में पानी भरा देख नहर विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसान मयंक तिवारी, बाबू कछवाह, संदीप, मयंक त्रिपाठी, आनंद दुबे, राजपूत कुशवाहा, सुशील कश्यप, देवीप्रसाद, गेंदालाल, साधू सिंह, भीम सिंह, भगतसिंह आदि किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि विभाग ने रजबहे की आधी-अधूरी सफाई कर सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया। रजबहा पूरी तरह साफ न होने से पुलिया चोक हो गई। रजबहे की सफाई के दौरान पुलिया में कचरा फंसने की जानकारी दी थी फिर भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के हंगामे की जानकारी पर नहर विभाग के कर्मचारियों ने आनन-फानन में रामगंगा नहर का पानी रोकर क्षतिग्रस्त रजबहे की पटरी में जेसीबी से मिट्टी डालकर कटान को ठीक कराया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल मनोज तिवारी ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। डूबी फसल की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed