फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to air pollution Fireworks Ban in kanpur

बारात में की आतिशबाजी ताे मिलेगी सजा

Mon, 11 Dec 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
due to air pollution Fireworks Ban in kanpur
डेमो पिक
शादी बाराताें में आतिशबाजी की धूम हाेती है। दूल्हा पीछे चलता है अाैर उसका स्वागत करने के ल‌िये आतिशबाजी से पूरा अासमान रंगीन कर द‌िया जाता है। अाप अगर अपनी बारात के दाैरान एेसा कुछ करने की साेच रहे हैं ताे ये खबर अाप के ल‌िये है। अब शहर के अंदर आतिशबाजी करने पर जुर्माने के साथ सजा भी म‌िलेगी। 
विज्ञापन



कानपुर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शहरवास‌ियाें के ल‌िये एक नया फरमान जारी क‌िया है। इसके तहत जिले में आतिशबाजी करने और कूड़ा जलाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बढ़ते प्रदूषण स्तर काे देखते हुये यह कार्रवाई हुई है। शादी हाे या बारात अगर कोई आतिशबाजी करते हुये या कूड़ा जलाते मिला तो उसे एक माह तक कैद और जुर्माने की सजा होगी।
विज्ञापन

 

नए साल के जश्न में भी आप आतिशबाजी नहीं कर पायेंगे। पिछले दो माह से कानपुर में वायु प्रदूषण का स्तर अति गंभीर श्रेणी तक पहुंच चुका है। इसका मुख्य कारण उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का धुआं, कूड़ा जलाने से होने वाला धुआं अाैर बाराताें के दाैरान हाेने वाली अंधाधुंध अात‌िशबाजी है। ये स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हवा न चलने और बरसात न होने के कारण प्रदूषित कण हवा में तैरते रहते हैं। आतिशबाजी के कारण सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड गैस निकलती है। यह शरीर में जाकर सल्फ्यूरिक एसिड/ नाइट्रिक एसिड बनाती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

 

 

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलाधिकारी को जिले की वायु में प्रदूषित कण बढ़ने की रिपोर्ट दी है। इसलिए जिलाधिकारी ने धारा 144 में मिली शक्तियों के तहत जिले की सीमा में तत्काल रूप से किसी भी प्रकार की आतिशबाजी पर रोक लगा दी है। जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी स्थान पर कूड़ा नहीं जलाएगी।

 

वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण पाने की कार्य योजना के तहत मिट्टी खुदाई और ढुलाई के समय धूल न उड़ पाने के बंदोबस्त करने होंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि आतिशबाजी और कूड़ा जलाने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही होगी। इसमें एक माह तक की जेल और जुर्माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed