फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dry throats in the heat, scorching heat waves

Kanpur News: गर्मी में सूखे हलक, झुलसा रहीं लू की थपेड़े

Wed, 29 Apr 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dry throats in the heat, scorching heat waves
कानपुर देहात। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहा। चिलचिलाती धूप की वजह से लू की थपेड़े राहगीरों को झुलसाती रहीं। गर्मी में हलक सूख गए तो लोग ठंडा पानी या फिर गन्ने का रस व शिकंजी पीकर राहत पाने का जतन करते दिखे। वहीं, दोपहर में आग बरसने से सड़कें सूनी हो गई।
विज्ञापन

इधर, मौसम वैज्ञानिक ने और दो दिन तक लू चलने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बादल छाए रहने व आगामी तीन दिनों में बारिश की भी संभावना जताई है। मंगलवार को मौसम का रुख कुछ बदला जरूर लगा लेकिन चिलचिलाती धूप निकलने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा हो गया। गर्मी में राहगीरों के हलक सूख गए। अकबरपुर में वाटर कुलरों पर भीड़ रही। सिकंदरा, रनियां, पुखरायां में राहगीरों ने वाटर कूलर से ठंडा पानी पीकर राहत पाने का जतन किया। इधर गन्ने का रस, शिकंजी, नीबू पानी और आम का पना की दुकानों पर राहगीरों की भीड़ दिखी। लू चलने से राहगीरों को खासी परेशानी हुई। सोग सिर पर गमछा बांधकर निकले। वहीं महिलाएं चेहरा ढक कर निकलीं।
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे धूप से बचने को सिर व चेहरा ढक कर निकले। कई ने छाता लगाकर धूप से बचाव किया। दिन का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य के करीब रहा। वहीं सोमवार रात में पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि रविवार रात की तुलना में यह 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हवा की दिशा बदल कर पश्चिमी होने और 4.2 किमी की गति से हवा चलने से मौसम का मिजाज कुछ बदला नजर आया है। बीते रविवार व सोमवार की तुलना में दिन व रात के तापमान का पारा लुढ़कने से कुछ राहत रही। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी दो दिन लू चलेगी। 29 अप्रैल से 1 मई तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
...........................
फाल्ट से बिजली की आंख मिचौली जारी, बह रहा पसीना
- ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ने से अब फ्यूज उड़ने की समस्या बढ़ी
कानपुर देहात। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। उपकेंद्रों के फीडर ओवर लोड हो रहे हैं। ऐसे में बिजली लाइनों में फाल्ट से बिजली की आंख मिचौली जारी है। गर्मी में लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं।
रूरा उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ने से अब फ्यूज उड़ने की समस्या बढ़ी है। कॉलेज फार्म के पास रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर की क्षमता को नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में गर्मी में लोड बढ़ने से हर दिन कम से कम दो से तीन बार फ्यूज उड़ जाता है। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कॉलेज फार्म, नहर पार शिवली मार्ग व अकबरपुर मार्ग पर बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ गए। गर्मी में बिजली गुल होने से लोग पसीना बहाते रहे। फ्यूज दुरुस्त कर करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।

इधर अकबरपुर उपकेंद्र में लोड बढ़ने से शाम होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। दोपहर में करीब दो बजे नयागंज व रूरा मार्ग में केबल फाल्ट से करीब 100 घरों की बिजली गुल रही। करीब एक घंटे बाद फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। जैनपुर उपकेंद्र से जुड़े गौरीकरन गांव में थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इधर सोमवार रात में मुंगीसापुर बाजार में बिजली गुल रही। करीब एक घंटे बाद फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि गर्मी में फाल्ट बढ़ गए हैं। जल्द से जल्द फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed