बेटा बना हैवान: शराब के नशे में मां को डंडों से पीटा, पड़ोसी बोले- नशे में था बेटा, किसी बात पर हुआ था विवाद
Banda Crime: नरैनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। लोगों के मुताबिक उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में था। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विस्तार
बांदा जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां को डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है, जहां मोहल्ला राजनगर निवासी महिला रामानंदी (50) पत्नी स्व. मंगल को उसके बेटे ने मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने तीन बेटों रामबाबू, श्याम बाबू व सुनील के साथ घर में रहती थी। रामबाबू और श्यामबाबू की शादी हो चुकी है। वहीं, सुनील बाहर में मजदूरी करता है। मोहल्ले वालों के अनुसार बीती रात घर में रामानंदी का बड़े बेटे रामबाबू से विवाद हो गया।
इस पर रामबाबू ने अपने मां के सर पर डंडों से हमला कर मरणासन्न कर दिया। घटना के समय बड़े बेटे रामबाबू ने अपने छोटे भाई श्याम बाबू को कमरे के अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। छोटे भाई ने सुबह चार बजे कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
अस्पताल के रास्ते में हुई मौत
मौके पर पहुंचे पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और गंभीर अवस्था में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉ. विपिन शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की रास्ते में मौत हो गई।