{"_id":"641f130a71de085f1d053dd6","slug":"drunken-monkey-mischief-in-banda-snatches-bottle-from-the-hands-of-alcoholics-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बंदर का उत्पात...गटागट पीता है शराब, हाथों से छीन लेता है बोतल, पुलिस बोली- जल्द पकड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बंदर का उत्पात...गटागट पीता है शराब, हाथों से छीन लेता है बोतल, पुलिस बोली- जल्द पकड़ा जाएगा
Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
सार
मटौंध थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शराबी बंदर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह बंदर ज्यादातर शराब के ठेकों के आसपास की घूमता नजर आता है।
विज्ञापन
मटौंध गांव में शराब की बोतल से शराब पीता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें बंदर शराब की बोतल लिए गटागट शराब पी रहा है। यह वीडियो वायरल से होने से लोग बंदर की इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि यह बंदर कहीं भी शराब देखता है, वहां पहुंच जाता है। शराबियों के हाथों से बोतल छीन लेता है और खुद पीने लगता है। लोगों को कहना है कि यह बंदर ज्यादातर शराब के ठेकों के आसपास की घूमता नजर आता है।
विज्ञापन
बंदर की यह हरकत कौतुहल का विषय बनी हुई है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। बंदर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए टीम भी बनाई जाएगी। बंदर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन