फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunken dispute friends hit the young man with a sharp weapon threw body in a semi naked state report filed

Hamirpur: नशे में विवाद…दोस्तों ने युवक को धारदार हथियार से मारा, अर्धनग्न अवस्था में शव फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Dec 2024 12:47 PM IST
सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साथियों ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
Drunken dispute friends hit the young man with a sharp weapon threw body in a semi naked state report filed
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडवा गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद पर दो साथियों ने मिलकर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पर आई स्थानीय पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

एएसपी व सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दोनों आरोपी युवक को शराब पार्टी के लिए अपने साथ ले गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें लगाई गईं है।

विज्ञापन
Trending Videos

देर रात तक तीनों शराब पीते रहे
बंडवा गांव निवासी अर्जुन उर्फ मिथलेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का भी आदी था। शनिवार रात गांव निवासी उसके साथी जयहिंद तिवारी व धीरेंद्र साहू ने कहीं खाने पीने की व्यवस्था की। दोनों उसे घर से अपने साथ ले गए। यहां देर रात तक तीनों शराब पीते रहे।

विज्ञापन

झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में फेंका शव
उसी दौरान आपस में हुए विवाद के बाद जयहिंद व धीरेंद्र ने धारदार हथियार से अर्जुन की हत्या कर शव भैंसाय रोड़ स्थित गुड़ाही बाबा मंदिर के पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया। वहीं, सुबह मृतक के घर पहुंच परिजनों को शव पड़े होने व उसे कुत्तों के खाने की जानकारी दे वह चले गए।

विज्ञापन

पत्नी ने दो नामजद के खिलाफ दी तहरीर
इस पर परिजनों ने मौके पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी मन्नू देवी ने जयहिंद व धीरेंद्र के खिलाफ कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर पति की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर आए एएसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि झाड़ियों में मिले अर्जुन पाल के शव के सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए है। इससे प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। मृतक की पत्नी से तहरीर प्राप्त कर ली गई है, जिसमें कुछ आरोपियों के नाम प्रकाश में आए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed