फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunkards created a ruckus, stopped the car and broke bottles on the heads of two brothers

Kanpur News: नशेबाजों ने का उत्पात, कार रोककर दो भाइयों के सिर पर बोतलें फोड़ीं

Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Drunkards created a ruckus, stopped the car and broke bottles on the heads of two brothers
कानपुर। रावतपुर के नमक फैक्टरी चौराहे के पास अंग्रेजी शराब ठेके के सामने शनिवार देर रात करीब 12 नशेबाज युवकों ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। कार से जा रहे दो सगे भाइयों को रोककर सिर पर शराब की बोतलें फोड़ दीं। लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव में आए राहगीरों को भी नशेबाजों ने गालीगलौज कर भगा दिया। पुलिस ने घायलों को कल्याणपुर सीएससी भेजा। चार नशेबाजों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नमक फैक्टरी चौराहे के पास स्थित शराब ठेके पर देर रात तक नशेबाजों का जमावड़ा रहता है। शनिवार देर रात रावतपुर के केशवपुरम नाला के पास रहने वाले रिटायर्ड बीएसएफ जवान राजेंद्र यादव के बेटे अजय अपने भाई गौरव के साथ कार से कल्याणपुर जा रहे थे। शराब ठेके के पास एक दर्जन नशेबाजों ने उनकी कार रोक ली। बीच सड़क पर ही दोनों भाइयों को लात-घूंसे और बेल्टों से पीटा। सिर पर शराब की बोतलें फोड़ दीं। 10 मिनट तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे। चार हमलावरों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed