{"_id":"6342afcd564e2851751dbdd8","slug":"drunk-youth-commits-suicide-by-quarreling-with-wife-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: नौकरी नहीं मिली तो युवक बना शराबी, पत्नी से झगड़कर दे दी जान, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नौकरी नहीं मिली तो युवक बना शराबी, पत्नी से झगड़कर दे दी जान, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 09 Oct 2022 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 09 Oct 2022 04:59 PM IST
सार
क्योटरा क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि स्नातक डिग्री धारक युवक मजदूरी करने को विवश था। इससे वो अक्सर शराब पीने लगा, जिसको लेकर पत्नी से विवाद होता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने बताया कि स्नातक होने के बाद भी नौकरी न मिलने पर वह शराब का लती हो गया था।
विज्ञापन
शहर के क्योटरा निवासी अजय कुमार (30) पुत्र मूलचंद्र निषाद ने शुक्रवार को शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। घरवालों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अनिल निषाद ने बताया कि अजय ने पांच साल पहले स्नातक किया था।
विज्ञापन
वह लगातार नौकरी के लिए प्रयास करता रहा। लेकिन नौकरी नहीं मिली। मजबूरन उसे परिवार के गुजर-बसर के लिए मजदूरी करना पड़ी। इसी तनाव में वह अक्सर शराब पीने लगा था। भाई के मुताबिक शुक्रवार को दशहरे के दिन शराब पीकर घर आने पर पत्नी लक्ष्मी से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद वो घर से बाहर चला गया और कुछ देर बाद जहरीली गोली खरीद लाया। पत्नी ने छीनने की कोशिश की, लेकिन अजय पानी के साथ पूरी गोलियां गटक गया। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।