{"_id":"589b5eb94f1c1b875237a582","slug":"drunk-woman-dirty-dealings-with-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत महिला ने पुलिस को भी मुश्किल में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत महिला ने पुलिस को भी मुश्किल में डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 02:17 AM IST
सार
औरैया निवासी महिला ने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की
पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, होमगार्ड तैनात
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज के महादेवी घाट पर एक महिला ने नशे में ऐसा तांडव किया कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस महिला ने घंटों जमकर बवाल काटा। यहां तक कि नशे में उसने गंगा में छलांग लगाने का प्रयास भी किया।
शिकायत मिलने पहुंची पुलिस ने महिला को वश में करने की कोशिश की तो महिला ने उन्हें भी धारा प्रवाह गालियां देना शुरू कर दिया। यह देख वहां खासी तादात में भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह पुलिस ने महिला को काबू में किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला उसने जमकर शराब पी रखी थी।
औरैया जनपद के थाना दिबियापुर के गांव उत्तमापुर निवासी दयावती कुछ दिनों से महादेवी गंगा घाट पर रह रही थी। बुधवार की सुबह किसी ने उसे शराब पिला दी। नशे में होने के बाद उसने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो गंगा में कूदने के लिए जाने लगी। लोगों ने महिला को रोक कर यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो उसने फिर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस महिला को जिला अस्पताल ले आई है। उसकी सुरक्षा में महिला होमगार्ड तैनात किया गया है।