{"_id":"66af9bc1541b76c4cc0d9ad1","slug":"drunk-son-misdeed-his-mother-report-filed-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: नशेड़ी बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: नशेड़ी बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 04 Aug 2024 08:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:51 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नशेड़ी बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी मां ने पहले मायके के लोगों को और फिर शनिवार को पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (40) के पति की सात माह पहले मौत हो चुकी है। बेटा (20) चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। 10 दिन पहले बेटा चंडीगढ़ से गांव वापस आ गया था। दो अगस्त को बेटा रात में शराब पीकर घर आया और मां से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर बेटे ने मां की पिटाई कर दी और फिर दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।