फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk police man attacked fellow with knife in jalaun

नशे में खाकी: नशे में सिपाही ने किया साथी पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Apr 2022 03:28 PM IST
सार

जौलान जिले के उरई की पुलिस लाइन में बीती राज शराब के नशे में धुत सिपाही ने अपने साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वाले सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

विज्ञापन
Drunk police man attacked fellow with knife in jalaun
आरोपी सिपाही देश दीपक वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में उरई की पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही शराब के नशे में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें एक सिपाही ने दूसरे सिपाही पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लाइन में तैनात अन्य सिपाहियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को पकड़कर  उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

शराब के नशे में थे दोनों सिपाही
यह घटना उरई पुलिस लाइन की है, जहां पर देर रात पुलिस लाइन में तैनात 1998 बैच के सिपाही देश दीपक वर्मा और सुरेश चंद्र मिश्रा के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इनके बीच जमकर हाथापाई हुई। इस हाथपाई के दौरान नशे में धुत सिपाही देश दीपक वर्मा ने पास में ही पड़े चाकू को उठाकर सिपाही सुरेश चंद्र मिश्रा पर हमला कर दिया,  जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर बैरक में सो रहे अन्य सिपाही जाग गए और उन्होंने झगड़ा देखते हुए बीच-बचाव किया। घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
इस घटना की सूचना मिलते ही प्रतिसार निरीक्षक उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने हमला करने वाले सिपाही देश दीपक वर्मा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसे उरई कोतवाली की हवालात में बंद करा दिया। वहीं, घायल सिपाही को उपचार करने के बाद उसे पुलिस लाइन भेज दिया। इस घटना के बाद घायल सिपाही सुरेश चंद्र मिश्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 307 जैसी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत  किया गया। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed