फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk man climbed on beautification made at Arya Nagar intersection, died due to HT current

Kanpur: आर्य नगर चौराहे पर बने सुंदरीकरण पर चढ़ा नशेबाज, एचटी करंट से माैत

Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
सार

आर्य नगर चौराहे पर बने सुंदरीकरण पर नशेबाज चढ़ गया और एचटी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। होलिका की सजावट के दौरान घटना से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Drunk man climbed on beautification made at Arya Nagar intersection, died due to HT current
एचटी करंट की चपेट में आने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहना थानाक्षेत्र में आर्यनगर चाैराहे पर स्थित होलिका की सजावट के दौरान गुरुवार को नशे में युवक सुंदरीकरण पर चढ़ गया। एचटी करंट की चपेट में आने से उसकी माैत हो गई। होलिका दहन के चलते गुरुवार दोपहर आर्य नगर चौराहा पर रखी होलिका की सजावट की जा रही थी। इस दौरान आर्य नगर सब्जी मंडी में रहने वाला राजेंद्र कुमार (32) नशे में वहां पहुंचा और मजदूरों के साथ सजावट करवाने लगा। अचानक चौराहे पर नगर निगम की ओर से बनवाए गए सुंदरीकरण कमल के ढांचे पर चढ़ गया। इसी दाैरान एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आर्यनगर चौकी के सिपाही आसपास के लोगों की मदद से राजेंद्र को हैलट ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजन पहुंचे तो उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों के कहने पर पंचनामा कराकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed