फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunk had gone to the field, then in the morning the dead body was found hanging from the tree in Kanpur dehat

Kanpur Dehat: शराब के नशे में गया था खेत, फिर सुबह पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- परिवारिक कलह होती थी

Tue, 15 Aug 2023 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 11:55 AM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि भाई सुनील कुमार की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Drunk had gone to the field, then in the morning the dead body was found hanging from the tree in Kanpur dehat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव में एक युवक ने बाग में आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी। देर रात युवक शराब के नशे में घर से ट्यूबवेल पर गया था। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

अहिरन गढ़ेवा निवासी स्वर्गीय रामपाल के तीन लड़कों में मृतक तीसरे नंबर पर था। इनमें से बीच वाले भाई बबलू यादव की काफी समय पहले मौत हो गई थी। घर में बड़ा भाई सुनील कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। इनके साथ ही, उमेंद्र कुमार यादव (28) रहता था।
विज्ञापन

उमेंद्र शराब पीने का आदी था, जिसके चलते परिवारिक कलह होती रहती थी। भाई सुनील कुमार ने बताया कि छोटा भाई उमेंद्र कुमार घर से नौ बजे ट्यूबवेल पर जाने की बात कहकर निकला था और उस समय भी वह शराब के नशे में था। सुबह जब वह जानवरों को चारा लेने खेत पर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तब अजीत कुमार यादव के बाग में भाई का शव आम के पेड़ से अंगौछे से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि भाई सुनील कुमार की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed