{"_id":"5f423bd04dde65077723c901","slug":"drug-mafia-bacha-out-of-top-10-list-of-police-station-despite-being-an-active-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स माफिया बच्चा सक्रिय अपराधी होने के बाद भी थाने की टॉप-10 सूची से बाहर, दर्ज हैं 60 से अधिक मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स माफिया बच्चा सक्रिय अपराधी होने के बाद भी थाने की टॉप-10 सूची से बाहर, दर्ज हैं 60 से अधिक मुकदमे
Sun, 23 Aug 2020 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Aug 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ ड्रग माफिया सुनील शर्मा उर्फ बच्चा की फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी सुशील शर्मा उर्फ बच्चा की पुलिस में गहरी पैठ थी। यही वजह है कि सक्रिय अपराधी होने के बाद भी वह काकादेव थाने की टॉप-10 अपराधियों की सूची से बाहर है। इतना ही नहीं उसके घर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ पाए जाने के बाद भी पुलिस ने जो क्रिमिनल हिस्ट्री जारी की, वह भी आधी अधूरी।
बच्चा के खिलाफ शहर और आसपास के जिलों में 60 से अधिक दर्ज हैं। बच्चा के खिलाफ काकादेव थाने में 27 मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2015 के बाद उसके खिलाफ फजलगंज, नवाबगंज, नजीराबाद में एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हुए। घाटमपुर में मुठभेड़ व उन्नाव के कई थानों में भी मामले दर्ज हैं।
यही नहीं वह लखनऊ के चिनहट, आशियाना थाने से भी जेल जा चुका है। पुलिस की साठगांठ का आलम यह रहा कि इलाके में कोई उसके खिलाफ शिकायतीपत्र देता तो पुलिस उसे फोन कर सूचना दे देती। इसके बाद सेटिंग कर पीड़ित को थाने से टरका देती थी। इसके एवज में पुलिस बच्चा से पैसे भी वसूलती।
विज्ञापन
सोनू शर्मा नाम से भी दर्ज हैं रिपोर्ट
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ साल पहले घाटमपुर पुलिस ने बच्चा कोे मुठभेड़ में दबोच लिया था। पुलिस ने उसके पास से असलहे बरामद करने के बाद जेल भेजा था। उस दौरान उसने अपनी पहचान सोनू शर्मा बताई थी। यहीं नही आशियाना थाने से भी वह सोनू शर्मा के नाम से जेल गया था।