फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drug dealer vs councillor, Amazing commissioner police! Suspended SO filed report, read the entire case

दवा व्यापारी बनाम पार्षद: गजब कमिश्नरी पुलिस! निलंबित हो चुके एसओ ने दर्ज की रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 01 Oct 2023 05:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Oct 2023 05:28 PM IST
सार

Kanpur News: मामले में दोनों ही पक्ष आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में काम कर रही है। वहीं, निष्पक्ष होने का दावा करने वाली कमिश्नरी पुलिस की एक के बाद एक चूक से उसकी कार्यशली सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
Drug dealer vs councillor, Amazing commissioner police! Suspended SO filed report, read the entire case
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रायपुरवार थाना क्षेत्र में दवा व्यापारी और पार्षद के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच कर रही कमिश्नरी पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पार्षद पति के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के सामने साथियों के साथ किए गए सरेंडर को गुडवर्क दिखाया गया। 

विज्ञापन

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में निलंबित हो चुके रायपुरवा के एसओ अमान सिंह को शामिल किया गया था। अब पता चला है कि सरेंडर वाली रात करीब साढ़े दस बजे रायपुरवार थाने में ही दर्ज किए गए पार्षद के केस के वक्त भी अमान सिंह को थाना प्रभारी दिखाया गया है।
विज्ञापन

सौम्या शुक्ला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अमान सिंह का नाम बतौर थाना प्रभारी दर्ज है। यह तब है, जब अमान सिंह को निलंबित कर उनकी जगह अंकिता वर्मा को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। वहीं, दिन में पुलिस की ओर से जारी किए गए गिरफ्तारी के गुडवर्क में भी अंकिता को ही रायपुरवा थाना प्रभारी लिखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल
जाहिर है, शुरू से ही इस मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाली पुलिस का लापरवाही भरा अंदाज अभी भी जारी है। बता दें, इस मामले में शुरू से ही दवा व्यापारी और पार्षद का पक्ष पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। दोनों ही पक्ष आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में काम कर रही है।

गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले।

गंभीर रूप से घायल हो गया था व्यापारी
इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं। मामले में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने 18 घंटे का समय लगा दिया।

अमान सिंह निलंबित है। कंप्यूटरीकृत एफआईआर प्रक्रिया में तकनीकी कारणों की वजह से उनका नाम दर्ज है। इसे सही किया जाएगा।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed