फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   drought relief soon ghatampur farmers

किसानों के जख्मों पर मरहम, सूखा राहत राशि जल्द

Thu, 22 Sep 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
drought relief soon ghatampur farmers
डेमो पिक
सूखा पीड़ित किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है। घाटमपुर का दौरा करने के बाद सरकार ने तय किया है कि यह राशि इलाके के 37 गावों के किसानों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


चार करोड़ 41 लाख 49 हजार 154 रुपए जल्द ही किसानों के खातों में भेज दिए जाएंगे। ज्ञात हो पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में 18573.450 हेक्टेयर रबी की फसल सू्खे की मार से प्रभावित हुई थी। इससे 28496 किसानों को भारी नुकसान हुआ था।  केंद्र सरकार की टीम ने जिले का दौरा किया और घाटमपुर के 37 गांवों को ही सूखा प्रभावित माना था। 
विज्ञापन


इन गांवों के लिए आई राहत
शाखा जयवारा, लहरापुर, घुघुवा, गढ़ोलामऊ, कोटो, गडाया, बक्सरा, अभिरेतपुर, काटर, कटरी, समुही, रायपुर, मोहवा, लहुरीमऊ कासिमपुर, बगरिया, असखारमऊ, कितार, कोहटा, मैधरी, कन्धौली घरछुवा, बौध, सिघौला, सिरसा, अज्योरी, आनूपुर, बरीपाल, अकबरपुर बीरबल कछार, अकबरपुर बीरबल बांगर, गुजैला, कोटरा, दहिलर अरवल, मऊनखत, बम्हन टिकरी, बीवीपुर, मकरंदपुर, हरदौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed