{"_id":"65ec9bbbddb586567e0dec56","slug":"drone-verification-of-marked-land-of-industrial-corridor-started-to-give-compensation-to-farmers-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: किसानों को मुआवजा देने के लिए औद्योगिक गलियारे की चिह्नित भूमि का ड्रोन सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: किसानों को मुआवजा देने के लिए औद्योगिक गलियारे की चिह्नित भूमि का ड्रोन सत्यापन शुरू
Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:00 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में औद्योगिक गलियारे की चिह्नित भूमि का ड्रोन से सत्यापन शुरू किया गया। किसानों को मुआवजा देने के लिए यह सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद तहसीलदार व राजस्व कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा में औद्योगिक गलियारा के लिए चिह्नित भूमि से जुड़े किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा । इसके लिए यूपीडा के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से सत्यापन शुरू कर दिया है। ठठिया थाना क्षेत्र में इत्र पार्क के साथ विशिष्ट मंडी की स्थापना के बाद सरकार ने तहसील क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे की स्थापना के लिए जगह की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पहले फेस में अलीपुर और आहाना गांव 1073 किसानों की 144 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित करने के बाद अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपीडा ने तहसील प्रशासन को चिह्नित जमीन को ड्रोन कैमरे से सत्यापन के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अवनीश कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम ने चिह्नित जमीन का ड्रोन कैमरे से सत्यापन कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि ड्रोन कैमरे से औद्योगिक गलियारा की जमीन का सत्यापन कराया जा रहा है। ड्रोन से वीडियो बनाकर यूपीडा को भेजे जाएगे। तहसीलदार ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि औद्योगिक गलियारा के निर्माण के बाद लोगों को रोजगार का अवसर मिलने लगेगा।