फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drone camera mapping in Paraunkh, development work being done rapidly due to the arrival of the President

परौंख में ड्रोन कैमरे से मैपिंग, राष्ट्रपति के आगमन के चलते तेजी से कराए जा रहे विकास कार्य

Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drone camera mapping in Paraunkh, development work being done rapidly due to the arrival of the President
परौंख में कार्यों की जानकारी लेतीं सीडीओ सौम्या पांडेय। संवाद - फोटो : AKBARPUR
झींझक। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। जिला प्रशासन व पुलिस टीमें इसको लेकर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कोई चूक न हो इसके लिए कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़ की पुलिस टीमें ड्रोन कैमरे से परौंख व आसपास के इलाकों की मैपिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कई घरों की छत पर ईंटें एकत्र मिलने पर उन्हें हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, सीडीओ ने रविवार को विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय व एडीएम गरिमा सिंह ने रविवार को परौंख पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए जल्द से जल्द काम पूरे कराए जाएं।
उन्होंने गांव की सड़कों, नालियों, लाइटों व अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। तालाबों की खुदाई जल्द पूरी कराने को कहा।
उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज व आंबेडकर पार्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम डेरापुर साक्षी शर्मा, डीपीआरओ निमिता शरण, सीओ डेरापुर वियजेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

उधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कानपुर देहात, इटावा, फतेहगढ़ की पुलिस टीमों ने रविवार को ड्रोन कैमरे से गांव की मैपिंग की। इस दौरान छतों पर गिट्टी, ईंट व अन्य सामान पड़ा दिखा तो इसे हटाने को कहा है। इसके लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है। ईंट, गिट्टी आदि नहीं हटाने पर पुलिस ने नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed