फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DRM Award for 21 railway personnel at Central Station

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर 21 रेल कर्मियों को मिला डीआरएम अवॉर्ड

Wed, 27 Jan 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
DRM Award for 21 railway personnel at Central Station
21 रेल कर्मियों को मिला डीआरएम अवॉर्ड  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस पर कानपुर में रेलवे में बेहतर काम करने वाले 21 कर्मचारियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया। डीआरएम मोहित चंद्रा की तरफ से यह सम्मान कानपुर सेंट्रल के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन


कोरोना काल की वजह से इस बार यह कार्यक्रम प्रयागराज बुलाकर नहीं किया गया। सेंट्रल स्टेशन हिमांशु शेखर ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। डीआरएम अवार्ड से सम्मानित सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और दो हजार रुपये प्रदान किया गया।
विज्ञापन


पुरस्कृत कर्मचारियों में वाणिज्य विभाग से ज्ञान प्रकाश सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, कानपुर, धारा सिंह मीना, यातायात निरीक्षक, इटावा और उप स्टेशन अधीक्षक, लोको पायलट,वरिष्ठ खंड अभियंता, तकनीशियन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्य यातायात प्रबंधक के स्तर पर कानपुर एरिया में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक, प्रयागराज के निर्देशन में कार्मिक विभाग के हित निरीक्षक एके सिंह, वजय राज शर्मा और आशीष राय द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed