{"_id":"586fe20a4f1c1b3d08158e57","slug":"driving-license-is-five-times-more-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई डायन...ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ पांच गुना महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई डायन...ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ पांच गुना महंगा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:00 AM IST
सार
- आरटीओ की फीस में भारी बढ़ोत्तरी
- विलंब शुल्क में सबसे अधिक लगाया गया जुर्माना
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरटीओ की फीस दरों में भारी बढ़ोतरी हुई है। ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिन्युवल, फिटनेस, परमिट और रजिस्ट्रेशन के लिए अब लोगों को तीन से पांच गुना अधिक रुपये देने होंगे। विलंब शुल्क में भी काफी बढ़ोत्तरी की गई है। परिवहन मुख्यालय ने चार महीने पहले इस संबंध में नोटीफिकेशन जारी किया और अब नई दरें लागू कर दी गई हैं।
एआरटीओ प्रशासन प्रभात पांडेय ने बताया कि केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं। डीएल की फीस में छह गुना बढ़ोतरी करने के साथ ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस की फीस काफी बढ़ा दी गई है। इंपोर्टेड बाइक की रजिस्ट्रेशन फीस 60 रुपये से सीधे 2500 कर दी गई है। इसके साथ ही विलंब शुल्क अब प्रत्येक दिन के हिसाब से देना होगा।
अगर कोई वाहन स्वामी समय पर अपने वाहन की फिटनेस नहीं कराता है तो पहले उसे 200 रुपये पेनाल्टी देनी पड़ती थी जो अब 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देनी होगी। फिटनेस की फीस के साथ ही प्रमाण-पत्र के अब 200 रुपये अलग से देने होंगे। इसके अलावा फाइनेंस कंपनी से वाहन को ट्रांसफर करने में पहले 100 रुपये लगते थे। अब इसे बढ़ाकर बाइक के लिए 500 रुपये, कार व ऑटो रिक्शा के लिए 1500 रुपये और भारी वाहनों के लिए 3000 रुपये कर दिया गया है। पता चेंज कराने पर अब 400 रुपये देने के साथ ही अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
लाइसेंस
फीस पुरानी फीस नई फीस
डीएल (लर्निंग टू-व्हीलर) 30 150
डीएल (लर्निंग दो और चार पहिया) 60 350
डीएल (परमानेंट-बाइक/कार) 250 700
डीएल (परमानेंट- दोनों) 300 1000
डीएल (इंटरनेशनल) 500 1000
डीएल रिन्युवल 250 400
डुप्लीकेट लाइसेंस 200 400
रजिस्ट्रेशन
बाइक रजिस्ट्रेशन 60 300
कार रजिस्ट्रेशन 200 600
एलएमवी कामर्शियल 300 1000
हैवी वाहन (बस, ट्रक) 500 1500
इंर्पोटेड बाइक 60 2500