फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driver fell asleep tanker overturned on the highway panic arose after seeing chemical flowing

Orai: चालक को आई नींद…हाईवे पर पलटा टैंकर, केमिकल बहता देख मचा हड़कंप, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 09 Jan 2025 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

Orai News: झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल क्रेन से टैंकर को हटवाया।

विज्ञापन
Driver fell asleep tanker overturned on the highway panic arose after seeing chemical flowing
orai road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई के आटा थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात एक हादसा होते हुए टल गया। झारखंड से महाराष्ट्र जा रहा स्प्रीट कैमिकल से भरा टैंकर पलट गया। थाने से कुछ दूरी पर टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे में चालक व परिचालक व साथी समेत तीन लोग घायल हो गए। टैंकर पलटने से तीन घंटे तक एक तरफ का यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन

टैंकर से केमिकल बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची आटा पुलिस ने तुंरत फंसे घायलों को एनएचआई की एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा। वहीं, क्रेन मंगाकर टैंकर को हटवाया। बुधवार को आटा थाना से चंद कदम दूर कानपुर की ओर से एक टैंकर आ रहा था। इसी दौरानर चालक को नींद आने की वजह से बीच टैंकर हाईवे पर पलट गया।

विज्ञापन

घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
हादसे में जिला आंबेडकर नगर निवासी  चालक उमाशंकर यादव, परिचालक मोनू तिवारी और साथी विनोद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर से केमिकल का रिसाव होता देख, वहां मौजूद लोग दूर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आटा पुलिस ने तुंरत टैंकर में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एनएचएआई की एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

लोग बोले- याद आया जयपुर का हादसा
वहीं, टैंकर को क्रेन द्वारा तत्काल हटवाया गया। पुसिल ने तत्काल तीन अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर बुलाई। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह हादसा देख उन्हें जयपुर हादसे की याद आ गई। हादसे से तीन घंटे तक कानपुर से झांसी जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया और वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed