{"_id":"5c5481bbbdec22737f732c0d","slug":"driver-died-in-container-pickup-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में घुसी पिकअप, केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में घुसी पिकअप, केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत
Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर में घुसी पिकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सरसौल ओवरब्रिज पर शुक्रवार को खराब खडे़ कंटेनर में पीछे से पिकअप घुस गई। हादसे के बाद केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। इससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई गई।
ओवरब्रिज पर फतेहपुर-कानपुर लेन पर एक खराब कंटेनर खड़ा था। सुबह करीब 10 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकप का केबिन पिचक गया और उसमें चालक फंस गया।
राहगीरों ने मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला। पुलिस ने चालक को हैलट भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की शिनाख्त सुनील पांडेय (27) के रूप में हुई। सुनील प्रयागराज के सरैया गुलेल, सराय ममरेज का रहने वाला था। हादसे के बाद एक घंटे तक ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। इस दौरान वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया।