फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drinking water supply halted in half the town; residents forced to fetch water from afar.

Kanpur News: आधे नगर में पेयजल आपूर्ति ठप, दूर से भरकर लाना पड़ रहा पानी

Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply halted in half the town; residents forced to fetch water from afar.
कानपुर देहात/डेरापुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डेरापुर तहसील में हुआ। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, अनिल शुक्ला, राजेश मिश्रा, रामकुमार यादव आदि ने जिलाधिकारी को बताया कि आधे नगर में पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल किल्लत बनी है। दूर लगे हैंडपंप से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विशेष समुदाय आबादी क्षेत्र में निरंतर जलापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने ईओ मनीष राय को समस्या समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

फत्तेपुर निवासी जमील खां ने बताया कि खजुरी में जमीन है। चकबंदी अधिकारी ने पक्ष में आदेश किया, लेकिन कानूनगो हरीशंकर व लेखपाल अंकित वर्मा सीमांकन नहीं कर रहे हैं। तहसीलदार को जांच सौंपी गई। कुढ़ावल निवासी शिवम,उपेंद्र, दिलीप ,जितेंद्र, श्रीकृष्ण, विजय आदि ने बताया कि गांव के एक मंदिर में बृहस्पतिवार की रात साफ सफाई के बाद जाति विशेष के लोगों ने नीला झंडा लगाकर गेट में ताला बंद कर दिया। पुलिस ने झंडा और ताला हटवाया। अब नाराज जाति विशेष के लोग उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

खल्ला गांव के कृष्ण मोहन शुक्ला ने बताया कि उदनापुर की मतदाता सूची में लाखन सिंह पुत्र काली चरन नाम दर्ज है। उक्त नाम का कोई व्यक्ति उदनापुर में नहीं रहता है। फर्जी मतदाता का नाम हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी। यहां जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में संचालित 14 गोशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। यहां एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एडीएम दिग्विजय सिंह, डीएसओ अभिषेक कुमार, डीएफओ प्रोमिला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर तहसील में एसडीएम राजकुमार पांडेय ने शिकायतें सुनीं। यहां शाहजहांपुर निनायां के मनोज कुमार ने बताया कि जमीन भार मुक्त करने के लिए तीन माह पूर्व भूलेख कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन खतौनी ने आदेश दर्ज नहीं हुआ है। रूरा के सुमित कुमार ने शिकायत में कहा कि छह जुलाई को चरित्र प्रमाण पत्र जारी नहीं होने की शिकायत डीएम से की थी। 18 जुलाई को शिकायत निस्तारित कर दी गई। जबकि चरित्र प्रमाण पत्र नहीं जारी हुआ है। सिकंदरा तहसील में एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतें सुनीं। बलियापुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने से दो भैंस झुलस गई। बस्ती के बाहर ट्रांसफार्मर लगाया जाए। एसडीओ को जांच सौंपी गई।
रसूलाबाद तहसील में एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने शिकायतें सुनीं। आजाद नगर निवासी उमरजहां पत्नी स्वर्गीय उमर ने बताया कि रफीक से जरूरत पर 20 हजार रुपये उधार लिए थे। पति की मौत के बाद रफीक ने मकान के आधे भाग पर टेंट हाउस का सामान रख लिया। प्रति माह 500 रुपये कर्ज में काटने की बात कही। आरोप लगाया कि रफीक ने कब्जा कर लिया और वह मकान नहीं छोड़ रहा है। पुलिस को जांच दी गई। इधर मैथा तहसील में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व सीडीओ ने शिकायतें सुनीं। जिले की छह तहसीलों में कुल 782 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

......................
साहब... विद्युत मीटर खराब है बदलवा दीजिए
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील आयोजित समाधान दिवस में पुखरायां के कुसरजापुर निवासी सुमित्रा देवी ने एसडीएम से मीटर बदलवाने की फरियाद की। बताया कि पति विनोद के नाम कनेक्शन है। मीटर खराब होने के कारण बिल निकालने वाले कर्मी अधिक बिल निकाल जाते हैं। मीटर बदलने की बात पर स्मार्ट मीटर लगाने की बात कहते हैं। जिसे वह लगवाना नहीं चाहती हैं। इसलिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर सामान्य मीटर लगवा दिया जाए। बिहारी गांव के ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव में हमारी भूमि पर कुछ लोग बाउंड्री बनाकर जबरन कब्जा कर रहे हैं। जिसकी पैमाइश कराके कब्जा दिलाया जाए। एसडीएम देवेंद्र ने सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। यहां सीओ राजीव सिरोही, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार हृदेश कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed