फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drank pesticide in the deception of water, one died

पानी के धोखे में पी लिया कीटनाशक, मां-बेटा को गंभीर हालत में कराया भर्ती, मासूम की मौत

Thu, 07 May 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 May 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Drank pesticide in the deception of water, one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
जालौन में पानी की बोतल में भरा कीटनाशक पीने से मां और उसके दो मासूम बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मां-बेटे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुठौद थाना के ग्राम पारेन मुस्तकिल निवासी निवासी बृजनंदन पुत्र लक्ष्मी ने गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे खेत पर खीरा ककड़ी की फसल बो रखी है।
विज्ञापन


वे रोज की तरह बुधवार की देर शाम  अपनी पत्नी खुशबू (26) के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसके दोनों बेटे रितिक (5) और अजीत (3) भी वहीं खेल रहे थे। इसी बीच खेल-खेल में बच्चों ने पानी की बोतल में पास में रखा कीटनाशक मिला दिया।
विज्ञापन


 

कुछ देर बाद जब बच्चों को प्यास लगी तो मां खुशबू ने उसी बोतल से न सिर्फ बच्चों को बल्कि स्वयं भी पानी समझकर कीटनाशक पी लिया, जिससे कुछ ही देर बाद मां और दोनों मासूम बच्चे अचेत हो गए और खेत पर ही तड़पने लगे। यह देखकर पति बृजनंदन चीखने चिल्लाने लगे।

आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख तीनों को झांसी रेफर कर दिया गया। छोटे बेटे अजीत की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि मां खुशबू और बड़े बच्चे रितिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली है। पूरा परिवार फिलहाल झांसी में है। उनके लौटने पर पूछताछ की जाएगी। पड़ोसियों के मुताबिक महिला ने पानी के धोखे में कीटनाशक पिया और बच्चों को भी पिला दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed