फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drains overflowing in summer, neighborhoods will be submerged in rain

Kanpur News: गर्मी में उफना रहे नाले, बारिश में डुबोएंगे मोहल्ले

Mon, 09 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowing in summer, neighborhoods will be submerged in rain
कानपुर देहात। अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर निकाय है। गर्मी में ही यहां कई नाले उफना रहे हैं। ऐसे में बारिश में मोहल्लों में जलभराव की समस्या होना तय है।
विज्ञापन

अकबरपुर में जल निकासी के लिए 17 प्रमुख नाले हैं, लेकिन पानी की निकासी की स्थिति खराब है। कई नालों से बेहद धीमी गति से पानी निकलता है। गंदगी से पटा होने से भी कुछ नाले ओवर फ्लो हैं। वहीं कई नाले आधे अधूरे बने हैं। बारिश में अयोध्यानगर, नेहरूनगर व नयागंज में जलभराव आम है। वहीं माती मार्ग पर संजय नगर व आंबेडकर नगर में कुछ जगह पानी भरता है। गर्मी में अयोध्यानगर, गांधीनगर, बाढ़ापुर व टकटौली मोड के पास के नाले उफना रहे हैं। ऐसे में बारिश में नालों का पानी आबादी क्षेत्र में भरेगा तो परेशानी होगी। जानकारों का कहना है कि निकाय में जल निकासी बेहतर करने के लिए 209 लाख रुपये से सात नाले बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। ठेकेदार भी चयनित हो चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। मानसून आने में अब केवल तीन माह शेष है। इस समय सीमा में नाले बन पाएंगे इसमें संशय है।
विज्ञापन

.......................
वर्जन........
सात नए नाले बनाने के लिए ठेकेदार तय हैं। वर्क आर्डर बन चुका है। ठेकेदारों के एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द की काम शुरू कराया जाएगा। शुक्ल तालाब के पास नाला निर्माणाधीन है। इसे जल्द पूरा कराने के लिए ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया गया है। जल निकासी के लिए बारिश से पहले नालों की साफ सफाई कराई जाएगी। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस एक :
फोटो- 4 अकबरपुर में गांधी पार्क के सामने ओवरफ्लो नाला। संवाद

गांधी पार्क के सामने नाला ओवरफ्लो
गांधी पार्क के सामने से निकला प्रमुख नाला ओवर फ्लो है। इस नाले की ठीक से सफाई न होना भी धीमी गति से पानी निकलने की वजह है। बारिश में मुख्य सड़क जलमग्न होती है। वहीं कई घरों व दुकानों में पानी घुस जाता है।
...................
केस दो :
फोटो- 5 अकबरपुर में गिहार बस्ती के पास गंदगी से पटा ओवरफ्लो नाला। संवाद

गिहार बस्ती के पास गंदगी से पटा नाला
गिहार बस्ती के पास तालाब से जुड़ा नाला गंदगी से पटा है। इसकी वजह से बारिश होने पर जल निकासी ठीक से हो पाएगी इसमें संशय है। दीपक, सुनील व रमेश ने बताया कि बारिश में मोहल्ले का रास्ते जलमग्न हो जाता है। कई घरों में भी पानी घुस जाता है।

....................
केस तीन :
फोटो-6 अकबरपुर में माती मार्ग किनारे टकटौली मोड के पास नाला के बाद जलभराव। संवाद
टकटौली मोड के पास नाला के बाहर जलभराव
माती मार्ग किनारे टकटौली मोड से बीएसए कार्यालय की ओर नाला बना है। हालांकि नाला ऊंचा बना है। इसकी वजह से घरों से निकला पानी नाले में जाने के बजाय बाहर ही भरता है। इसकी वजह से गंदगी रहती है।

........................

इनसेट-
फोटो- 7 अकबरपुर में शुक्ल तालाब के पास अधूरा नाला। संवाद
फोटो-8 अकबरपुर में बीएसए कार्यालय के पास अधूरा नाला। संवाद
अधूरे नालों से है जल निकासी की समस्या
कानपुर देहात। अकबरपुर में शुक्ल तालाब के पास निर्माणाधीन नाला छह माह बाद भी अधूरा है। पिछली बारिश में नाला बनाने में दिक्कत रही तो काम रुका रहा लेकिन अब तक नाला बनकर तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में नाला ओवर फ्लो होने से जलभराव की आशंका बनी है। वहीं बीएसए कार्यालय के पास भी नाला अधूरा है। इसके सामने भी नाला अधूरा बना है। बारिश में पानी खाली प्लाटों में भरता है। तहसील परिसर व मेडिकल कॉलेज परिसर में भी जलभराव होता है। इससे परिवेश गंदा होता है। जलभराव रहने से मच्छर पनपते हैं और बीमारी बांटते हैं। बीएसए कार्यालय के पीछे की बस्ती में भी पिछली बारिश में जलभराव की वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed