{"_id":"6a626902361d431a240432b8","slug":"drain-slab-removed-for-cleaning-traffic-movement-halted-kanpur-news-c-362-1-ka11012-152419-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सफाई के लिए तोड़ी नाली की स्लैब, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सफाई के लिए तोड़ी नाली की स्लैब, आवागमन बंद
विज्ञापन
कानपुर। निरालानगर वार्ड-7 में काठ के पुल के पास सफाई के लिए करीब एक माह पहले तोड़ा गया नाली का आधा स्लैब ढका नहीं गया। इससे आए दिन हादसे हो रहे थे। वहीं गुरुवार को दोबारा जेसीबी से नाली का पूरा स्लैब ही तोड़ दिया गया। इससे इस मार्ग से आवागमन बंद हो गया। सुरक्षा के लिए यहां बैरिकेडिंग लगा दी गई।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पिछले एक माह से टूटी नाली के कारण परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान मंगलवार रात स्ट्रीट लाइट बंद होने से मकबूल अपने दो बच्चों के साथ नाली में गिर गए थे। हादसे में बच्चों को मामूली चोट आई थीं, जबकि मकबूल के चेहरे पर गंभीर चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। बीते दो दिनों में दो बाइक सवार और एक साइकिल सवार भी नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं।
स्थानीय निवासी रिंकू ने कहा कि एक माह से आधी नाली टूटी थी अब पूरी स्लैब ही तोड़ दी गई है। पुत्तू ने बताया कि नाली में गोबर जाने से अक्सर जाम की समस्या रहती है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की। पार्षद अनिल यादव ने बताया कि नाली सफाई के बाद शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जोन-5 के सहायक अभियंता कमलेश पटेल ने कहा कि पूरी नाली का निर्माण कराया जाएगा शटरिंग के बाद स्लैब डाली जाएगी। जल्द काम पूरा कराने का प्रयास रहेगा।