फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain dug in the name of widening Gajner-Nabipur road, increased problems of people of 50 villages

गजनेर-नबीपुर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खोद दिया नाला, 50 गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी

Sun, 05 Dec 2021 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drain dug in the name of widening Gajner-Nabipur road, increased problems of people of 50 villages
चौड़ीकरण के लिए खोदी गई गजनेर-नबीपुर मार्ग की पटरी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गजनेर नबीपुर मार्ग के चौड़ीकरण में ठेकेदार पूरी तरह से मनमानी कर रहा है वहीं लोक निर्माण विभाग के अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं। सड़क की एक पटरी खोद कर नाला बना दिया गया है।
विज्ञापन

उसमें महीनों से जीएसबी (ग्रेनुअल सब बेस) नहीं डाली गई। वहीं दूसरी पटरी पर मिट्टी व सड़क निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं। ऐसे में वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी है। अगर वाहन सवार चूके तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से नियमित करीब दस हजार से अधिक वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन

गजनेर नबीपुर मार्ग में 8.7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम 17 करोड़ 79 लाख 53 हजार रुपये से हो रहा है। इस कार्य की शुरुआत आठ सितंबर को हुई थी। छह माह में सड़क निर्माण का पूरा करने की बात अफसरों ने शिलान्यास के दौरान कही थी। तब ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि वर्षों से उखड़ी पड़ी सड़क से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक तीन माह बीत गए हैं वहीं, सड़क निर्माण के नाम पर दोनों तरफ मिट्टी से पटरी भरी गई है। इसके बाद चौड़ीकरण के लिए एक पटरी को करीब चार किलोमीटर खोद दिया गया है। खुदाई के साथ ही काम की रफ्तार इतनी सुस्त है कि लोग परेशान हो गए हैं।
महीनों से खुदी पड़ी सड़क में जीएसबी डालकर उसे भरा नहीं जा रहा है। पटरी के एक तरफ मिट्टी और निर्माण सामग्री जमा है वहीं दूसरी तरफ करीब डेढ़ फिट गहरा नाला जैसा खुदा पड़ा है। इससे वाहन निकल नहीं पा रहे हैं।
इस मार्ग से गजनेर क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों के ग्रामीण माती मुख्यालय, अकबरपुर तहसील, कचहरी आवागमन करते हैं। वहीं घाटमपुर क्षेत्र के लोग भी कचहरी आते हैं। सड़क की पटरी खुदी होने से वाहन क्रास करने की जगह नहीं बची है। मजबूरी में निकलने की कोशिश करने पर कार, बस, आटो आदि वाहन एक दूसरे से टकरा कर क्षतिग्रस्त होते हैं। इससे वाहन स्वामियों का भारी नुकसान होता है।

गजनेर नबीपुर सड़क की पटरी खोदे जाने की जानकारी नहीं है। अगर चार किलोमीटर तक खुदाई के बाद उसे नहीं भराया गया है तो गंभीर लापरवाही है। इसकी जांच कराकर जिम्मेदार से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। साथ ही समस्या के जल्द ही निदान कराया जाएगा। - विजय कनौजिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed