फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Shaheen did not make a single call to GSVM in 12 years

Kanpur News: 12 साल में डॉ. शाहीन ने जीएसवीएम में एक भी फोन नहीं किया

Wed, 26 Nov 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shaheen did not make a single call to GSVM in 12 years
कानपुर। दिल्ली विस्फोट में फंसी डॉ. शाहीन सईद के आने की खबर से एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में चर्चाएं गर्म रहीं। परिसर में रहने वाले चिकित्सा शिक्षकों का कहना था कि वर्ष 2013 के बाद डॉ. शाहीन ने किसी को एक फोन तक नहीं किया। विभाग के डॉक्टरों से भी बात नहीं की। वह कहां है और क्या कर रही है... यह भी किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को खुफिया एजेंसियों के डॉ. शाहीन को कॉलेज परिसर लाने की चर्चा रही। फार्माकोलॉजी विभाग और परिसर में फिर से डॉ. शाहीन के संबंध में बातों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि शुरू से ही डॉ. शाहीन के घर आने-जाने वालों की संख्या कम रही है। एक-दो लोग ही उसके घर जाते रहे। इसके अलावा पारिवारिक मामलों को उसने किसी से कभी शेयर नहीं किया। विभाग के चिकित्सा शिक्षकों से सीमित बातें करती रही।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में रह रहे लोगों ने बताया कि जब वर्ष 2013 में डॉ. शाहीन गायब हुईं तो किसी को कुछ पता ही नहीं चला। फोन मिलाने पर फोन अटैंड नहीं हुआ फिर फोन स्विच ऑफ हो गया। विभाग में अनुपस्थित रहने के बाद कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। इस पर जो पता लिखाया गया था उस पर कई नोटिस भेजी जाती रहीं। नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया गया। बाद में बर्खास्तगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed