फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Rita Bahuguna Joshi said this against Mamata Banerjee

मतदाताओं की भावनाओं से खेलने का प्रयास, बंगाल में चोट को साजिश का रूप दिया जा रहा- रीता बहुगुणा

Wed, 17 Mar 2021 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rita Bahuguna Joshi said this against Mamata Banerjee
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में बंगाल भी उनकी पार्टी जीत रही है, वह लैंडमार्क होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चोट को लेकर कहा कि चुनाव में चोट आती रहती है। चोट को षड़यंत्र का रूप देने की कोशिश कर मतदाताओं की भावनाओं से खेलने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी बुधवार को दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहीं थीं। उसी दौरान इटावा में हाईवे पर आईटीआई के पास पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास दर पहले 24 से 25 वे नंबर पर थी।
विज्ञापन


अब यह पहले या दूसरे नंबर पर आ गई है। योगी सरकार ने प्रदेश में अपराधों और संगठित अपराधों पर लगाम लगाई है। क्षेत्रीय पार्टियों या गठबंधन की सरकारों ने 20 से 30 सालों में यूपी का नुकसान किया है, योगी सरकार उसकी भरपाई तेजी से कर रही है। कोरोना काल के दौरान देश में अभी तक जितने चुनाव हुए हैं। उनमें 70 से 80 फीसदी चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की है। 20 से 21 प्रदेशों में भाजपा बहुत आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed