फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr. Parvez Khan treated 300 patients with the help of PRP

पीआरपी से रतौंधी के 80 फीसदी रोगियों की रोशनी बढ़ी, डॉ. परवेज खान ने 300 रोगियों का किया इलाज

Sun, 28 Mar 2021 02:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा दिव्यांश सिंह (संवाद), अमर उजाला, कानपुर
दिव्यांश सिंह (संवाद), अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Parvez Khan treated 300 patients with the help of PRP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने पीआरपी से रतौंधी का इलाज करीब दो साल पहले शुरू किया था। अब तक 300 रोगियों के इलाज में 80 प्रतिशत लोगों की आंखों की रोशनी में वृद्धि पाई गई है। 
विज्ञापन


डॉ. खान ने बताया कि प्लेटलेट रिच प्लाज्मा(पीआरपी) को एक विशेष निडिल से आंख की सतह पर इंजेक्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया को 15-15 दिन के अंतराल में पांच बार किया जाता है।
विज्ञापन


डोज देने के पहले दिन इलेक्टो रेटिनो ग्राम(ईआरजी) जांच करने और पांचवीं डोज के बाद जांच करने पर तीन सौ में 80 प्रतिशत लोगों की आंख की रोशनी में वृद्धि पाई गई है। बताया कि इस तकनीक से युवाओं में परिणाम बेहतर आ रहे हैं। यह इलाज जीएसवीएम के नेत्र रोग विभाग में निशुल्क किया जा रहा है। इलाज में इस्तेमाल होने वाला पीआरपी उसी रोगी का होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती है रतौंधी की बीमारी
रतौंधी एक जन्मजात बीमारी होती है। इसमें रेटिना की कोशिकाएं व आंख की नसें सूखने लगती हैं। धीरे-धीरे आंख की रोशनी कम होने लगती है। इस बीमारी से बचने के लिए विटामिन ए से युक्त खाद्य पदार्थों, हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। इस रोग के शुरुआती दौर में रात में दिखना कम हो जाता है। उसके बाद दिन में भी देखने में परेशानी होती है। अंत में पूरी तरह से  दिखना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed