{"_id":"68701f444826640d0101ab28","slug":"dr-nagendra-swaroop-memorial-under-16-cricket-tournament-inaugurated-competition-will-be-between-ten-teams-kanpur-news-c-362-1-ka11003-126903-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, दस टीमों के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, दस टीमों के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन
डीएवी मैदान में डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते मुख्य अति
- फोटो : संवाद
कानपुर। डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुआ। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवेंद्र स्वरूप और अगस्तया स्वरूप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टूर्नामेंट में दस टीमें सीके नायडू, विजय मर्चेंट, नवाब पटौदी, चंद्रशेखर, वीनू मांकड़, विजय हजारे, गुडप्पा विश्वनाथ, लाला अमरनाथ, सलीम दुर्रानी और बिशन सिंह बेदी इलेवन खेलेंगी।
गुरुवार को पहला मैच नवाब पटौदी इलेवन और सीके नायडू टीम के बीच मैच होना था पर बारिश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह मैच सबसे अंतिम दिन सेमीफाइनल से पहले से खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जाएगा। यह जानकारी आयोजन सचिव मो. एहसान इमरान ने दी। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी राम गोपाल शर्मा पायलट, रवि सक्सेना, मुकेश पालीवाल, जय बजाज, समाजसेवी माजिद, संजीव शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।