{"_id":"690d0d67eb3dfada2b0434d6","slug":"dr-chiranjeevi-lal-national-inter-college-wins-the-tug-of-war-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134699-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रस्साकशी में डॉ. चिरंजीवी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रस्साकशी में डॉ. चिरंजीवी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज विजेता
विज्ञापन
रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद-विधायक खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को डॉ. चिरंजीवी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवईनगर में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं।
रस्साकशी में डॉ. चिरंजीवी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज विजेता और वार्ड नंबर 14 किदवईनगर की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ में वार्ड नंबर सात के श्रवण कुमार प्रथम, डॉ. चिरंजीवी लाल इंटर कॉलेज के दीपक प्रजापति द्वितीय और वीएसएसडी इंटर कॉलेज के हर्ष शर्मा तृतीय रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, संजीव पाठक ने किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं को आत्मविश्वास और अनुशासन की राह पर बढ़ा रही है।
विज्ञापन
यह खेल स्पर्धा प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर दे रही है। प्रतियोगिता में विजेताओं के पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अवधेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, एडीएम सिटी राजेश कुमार, डीआईओएस संतोष राय, कॉलेज प्रबंधक भजनलाल पाल, प्रधानाचार्य रामपाल साहू, खेलकूद विभाग संचालक विजय यादव, उपक्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अमित पाल मौजूद रहे।