फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dr Budhwars daughter alleges that her husband tried to kill her report has been filed and investigation begun

Kanpur: डॉ. बुधवार की बेटी का आरोप, पति ने की जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू

Tue, 08 Apr 2025 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़िता का आरोप है कि हनीमून पर ही पति खाने-पीने में नशीली दवाएं देने लगे। इससे वह अक्सर नींद और थकान में रहती थी। उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया। तबीयत भी बिगड़ गई। पति उन्हें गर्भपात वाली दवाएं खिलाते थे।

विज्ञापन
Dr Budhwars daughter alleges that her husband tried to kill her report has been filed and investigation begun
एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. एलके बुधवार की बेटी ने पति और ससुरालजनी के खिलाफ कोहना थाने में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गुवाहाटी के युवक ने खुद को सीए बताकर जाल में फंसाया और शादी की। बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया। जान से मारने की नीयत से नशे की गोलियां खिलाईं और बालकनी से धक्का दिया।

विज्ञापन

आर्यनगर निवासी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एलके बुधवार की पत्नी ऋतु स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर दंपती ने बेटी अनन्या की शादी पांच दिसंबर 2021 को गुहावटी निवासी विवेक भंसाली से तय की थी। तब उन्हें बताया गया कि विवेक सीए हैं, लेकिन तीन साल में कभी उसे दफ्तर जाते या सीए का काम करते नहीं देखा। अनन्या के मुताबिक शादी नामी होटल से हुई थी।

विज्ञापन

खाने-पीने में नशीली दवाएं देने लगा पति
दोनों पक्ष के बीच तय हुआ था कि शादी का खर्च आधा-आधा उठाएंगे, लेकिन ऐन वक्त पर लड़के वाले मुकर गए। दहेज में 20 लाख रुपए नकद, लग्जरी घरेलू सामान, हीरे, सोने और चांदी के आभूषण दिए लिए। इसके बाद भी और मांग की गई। उनका आरोप है कि हनीमून पर ही पति खाने-पीने में नशीली दवाएं देने लगे। इससे वह अक्सर नींद और थकान में रहती थी। उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया।

50 लाख रुपये और कार की व्यवस्था करके ही आना
तबीयत भी बिगड़ गई। पति उन्हें गर्भपात वाली दवाएं खिलाते थे। उन पर नजर रखने के लिए कैमरे लगवा दिए। पति और ससुरालियों ने कई बार प्रेस का तार छीलकर करंट लगाने और बालकनी से धक्का देकर नीचे गिराकर जान से मारने की कोशिश की। 26 मार्च को उन्हें घर से निकाल दिया। कहा कि 50 लाख रुपये और कार की व्यवस्था करके ही आना। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed