{"_id":"67f36fb9d7c5ee0b470d1c74","slug":"dpr-of-elevated-road-is-ready-ramps-will-be-built-around-jaribchowki-and-tatamill-crossing-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार, जरीबचौकी, टाटमिल चौराहे के आसपास बनेंगे रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार, जरीबचौकी, टाटमिल चौराहे के आसपास बनेंगे रैंप
Mon, 07 Apr 2025 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 AM IST
सार
Kanpur News: जरीबचौकी चौराहा, टाटमिल चौराहे के आसपास चढ़ने व उतरने के लिए रैंप बनेंगे। गोल चौराहे से रामादेवी तक चार लेन की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डीपीआर हेक्सा कंपनी ने तैयार की।
विज्ञापन
जरीबचौकी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोल चौराहे से रामादेवी तक चार लेन की प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने इसे एनएचएआई और एनएच पीडब्ल्यूडी को भेज दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। करीब आठ मीटर ऊंची एलिवेटेड रोड की अनुमानित निर्माण लागत 1100 करोड़ रुपये है।
रामादेवी से गोल चौराहे तक लगभग 11 किलोमीटर लंबी जीटी रोड पर रोजाना घंटों जाम रहता है। इस मार्ग के बीच आने वाले टाटमिल चौराहा, झकरकटी बस अड्डे से लेकर पुलों के ऊपर और जरीब चौकी चौराहे पर सर्वाधिक जाम लगता है। इसी तरह रामादेवी से पीएसी मोड़, अफीमकोठी और अनवरगंज-मंधना रेलवे बंद होने पर इस रूट की क्रासिंग पर भी यातायात बाधित होता है। इसके मद्देनजर एचएचएआई के निर्देश पर एनएच पीडब्ल्यूडी ने एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना बनाई। पिछले साल हैदराबाद की सलाहकार कंपनी हेक्सा को इसकी डीपीआर बनाने का जिम्मा मिला था।
डीपीआर के मुताबिक रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए रामादेवी, गोल चौराहा, जरीब चौकी चौराहा व टाटमिल चौराहा के आसपास रैंप बनाए जाएंगे। इस रोड को घंटाघर से जोड़ने के लिए हैरिसगंज पुल भी चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा एलिवेटेड रोड को रामादेवी चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जोड़ा जाएगा, ताकि घंटाघर या उसके आसपास स्थित थोक बाजारों, मोहल्लों से भी लोग चंद मिनट में अहिरवां एयरपोर्ट पहुंच सकें।

Trending Videos
सिंगल पिलर पर बनेगा चार लेन का एलिवेटेड रोड
गोल चौराहे तक बनने वाली एलिवेटेड रोड मेट्रो ट्रैक की तरह सिंगल पिलर पर बनेगी। पिलर मौजूदा जीटी रोड के डिवाइडरों पर बनेंगे। उपरिगामी सड़क करीब 14 मीटर चौड़ी होगी। दो-दो लेन के बीच डिवाइडर भी बनेगा।