{"_id":"61142da88ebc3efccb2728d5","slug":"dowry-murder-report-against-eight-pukhrayan-news-knp64571766","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में पति ने मंगलवार की रात फावड़े से काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मामले में महिला के परिजनों ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्तिया उमरिया गांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू मंगलवार की रात खून से लथपथ होकर कोतवाली पहुंचा था। वहां पुलिस को बताया था कि उसने अपनी पत्नी उमा (22) की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी है। जानकारी पर सीओ प्रभात कुमार व कोतवाल वैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां महिला के मायके बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर से पिता अनिल कुमार के साथ परिजन पहुंच गए। जो शव उठाने का विरोध करने लगे। सीओ ने समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग करके उसकी बेटी उमा को पति, सास, ससुर किशोरी लाल, सुदामा, श्यामू, कैलाश, जेठानी व देवरानी प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की रात दामाद ने फोन करके बताया कि तुम्हारी लड़की को फावड़े से मार दिया है। कोतवाल वैजनाथ सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।