फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dowry harassment of woman in Mahoba, husband took her out of the house by snatching children

महोबा में महिला का दहेज उत्पीड़न: बच्चों को छीनकर पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 02 Aug 2022 05:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 05:59 PM IST
सार

महोबा जिले में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुरालवालों  ने दहेज के लिए पहले मारपीट की। इसके बाद दोनों  बच्चों को छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Dowry harassment of woman in Mahoba, husband took her out of the house by snatching children
शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने और दो बच्चों को छीनकर घर से निकाल दिए जाने से पीड़िता दर-दर की ठोकरें खाते घूम रही है। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी की चौखट पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी आरती अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले अरविंद के साथ हुई थी। उसकी दो बच्चे हैं। पति व ससुरालीजन शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट की जाने लगी। 
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले पति उसे ईट भट्ठा पर काम के लिए फतेहपुर ले गया था। जहां उससे मजदूरी कराई और पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच राजीनामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने एक बार फिर उसके दोनों बच्चों को छीनकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पति दूसरा विवाह करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही, ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed