{"_id":"e08c16143f5bc8b7a3168d9da8567a05","slug":"download-gate-the-admit-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउनलोड करें गेट के एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउनलोड करें गेट के एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी और आईएसएम धनबाद के परास्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2016 के एडमिट कार्ड वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह सुविधा रविवार से उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड 7 फरवरी तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। गेट का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर कर रहा है। इसके ऑनलाइन टेस्ट 30, 31 जनवरी और 6, 7 फरवरी को कराए जाएंगे। इसके लिए कानपुर के पीएसआईटी, एलन हाउस, केआईटी, एआईटीएच, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज और वीरेंद्र स्वरूप उन्नाव को सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
सभी परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। आर्किटेक्चर के पीजी कोर्स का एंट्रेंस टेस्ट भी इन्हीं तिथियों में कराया जाएगा। रिजल्ट फरवरी या फिर मार्च में आ जाएगा।
विज्ञापन