{"_id":"6b070f4c6d3015253f0c68e4","slug":"doubling-work-on-the-gorakhpur-rail-section-leads-to-route-changes-for-four-trains-connected-to-kanpur-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का असर, कानपुर की चार ट्रेनों के बदले रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य का असर, कानपुर की चार ट्रेनों के बदले रास्ते
Wed, 25 Nov 2026 10:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। दिसंबर में होने वाले इस कार्य के चलते कानपुर होकर गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें अपने निर्धारित रास्ते गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के बजाय गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलाई जाएंगी। हालांकि, रेलवे की जारी सूचना में कानपुर सेंट्रल का ठहराव निरस्त नहीं किया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस (19037) 15 और 16 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस (19726) 17 और 18 दिसंबर को बदले रास्ते से संचालित होगी। खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस (19725) 17 दिसंबर और बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19038) 18 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी। मार्ग बदलने से इन ट्रेनों के निर्धारित रास्ते में पड़ने वाले कप्तानगंज, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिलेगा। इनके अलावा छह ट्रेनों का कप्तानगंज जंक्शन पर भी अलग-अलग तारीखों में ठहराव निरस्त किया गया है।
कानपुर के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि जारी सूचना में कानपुर सेंट्रल पर किसी ट्रेन का ठहराव निरस्त नहीं किया गया है। हालांकि, बिहार और पूर्वांचल की ओर आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को बदले मार्ग के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय और कनेक्टिविटी संबंधी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।