फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dog sit under beds patients in district hospital banda

जिला अस्पताल में मरीजों के बेड तले कुत्तों का कब्जा

Sun, 09 Oct 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
dog sit under beds patients in district hospital banda
जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में मरीज की पलंग के नीचे बैठा आवारा कुत्ता।  - फोटो : अमर उजाला
बांदा में शासन के अलर्ट और प्रशासन की सख्त हिदायतों के बाद भी अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के आसपास आवारा कुत्ते बैठे रहते हैं। थोड़ा सा चूकने पर कुत्ते मरीजों और तीमारदारों के खाने-पीने का सामान चट कर जाते हैं। साथ ही मरीजों में संक्रमण का खतरा बना रहता है। आवारा गायें भी अस्पताल के बरामदों में तीमारदारों के सामानों पर मुंह मारती रहती हैं।  
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इमरजेंसी से लेकर हर वार्ड और बरामदे में कुत्ते घूमते रहते हैं। मौका मिलते ही मरीजों और तीमारदारों के लिए रखे खाने, दूध आदि पर मुंह मारने से नहीं चूकते। मरीजों की पलंग के नीचे भी कुत्तों का कब्जा रहता है। ऐसे में मरीज के संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। महिला अस्पताल में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


यहां भी कुत्ते और आवारा पशु घूमते दिखाई पड़ते हैं। महिला वार्ड में भर्ती मोनिका के ससुर सुभाषचंद्र ने बताया कि खाने-पीने के सामान पर लगातार नजर रखनी पड़ती है। जरा सा चूकने पर कुत्ते मुंह मार देते हैं। पुरुष वार्ड में तीमारदार अरिमर्दन सिंह (सिसोलर) ने भी कुत्तों और आवारा पशुओं से परेशान होने की बात कही। उधर, दोनों ही अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों से इस बारे में बात करनी चाही तो दोनों ने ही फोन नहीं उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed