फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors strike, patients running away from hospital

कानपुर: डॉक्टरों की हड़ताल, अस्पताल छोड़ भाग रहे मरीज, हैलट इमरजेंसी, ओपीडी में घटे रोगी

Sat, 04 Dec 2021 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

डॉक्टरों के चैंबरों में लंबी लाइन नहीं लगी। हैलट के वार्डों में दोपहर तक 380 रोगी ही बचे थे। रुटीन ओटी टाल दिए जाने से सर्जरी के रोगी भर्ती नहीं हो रहे हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि रोगियों को कोई दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था बना दी गई है।

विज्ञापन
Doctors strike, patients running away from hospital
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों (जेआर-1) ने ओपीडी, ओटी के साथ वार्डों में कार्य बहिष्कार कर दिया है। ये नीट पीजी-2001 की काउंसलिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे हैलट इमरजेंसी में रोगियों की संख्या एक तिहाई बची है।
विज्ञापन


इसके साथ ही वार्डों में भर्ती रोगी भी अस्पताल छोड़कर भाग रहे हैं। जेआर-1 की हड़ताल का जेआर-2 और सीनियर रेजीडेंट ने भी समर्थन कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की सूचना से हैलट ओपीडी में भी रोगियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


अस्पताल में कंसल्टेंट और इंटर्न छात्रों के भरोसे व्यवस्था बनाई गई है। इसके साथ ही नर्सिंग कालेज के पोस्ट बीएससी छात्र-छात्राओं को वार्डों में ड्यूटी पर लगाया गया है। हैलट इमरजेंसी में जेआर-1 की हड़ताल के पहले एक बेड पर दो रोगियों को भर्ती किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बेड पर एक ही रोगी है। दोपहर को कुछ हड़ताली डॉक्टर इन रोगियों का उपचार करते नजर आए। इमरजेंसी में कोई कंसल्टेंट नहीं दिखा। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक 119 रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती हुए थे, लेकिन शनिवार को इसी वक्त तक सिर्फ 61 रोगी भर्ती हुए।


जिन रोगियों की हालत जरा सी सुधर रही है, वे घर भाग जा रहे हैं। हैलट ओपीडी और अस्पतालों में रोगियों की संख्या बहुत कम रही। डॉक्टरों के चैंबरों में लंबी लाइन नहीं लगी। हैलट के वार्डों में दोपहर तक 380 रोगी ही बचे थे। रुटीन ओटी टाल दिए जाने से सर्जरी के रोगी भर्ती नहीं हो रहे हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि रोगियों को कोई दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed