{"_id":"5abc6ef84f1c1bed298b46e0","slug":"doctors-strike-at-hailut-hospital-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 'धरती के भगवान' गुस्साए, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 'धरती के भगवान' गुस्साए, तीन की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी में बेड पर लेटे मरीजों को बाहर निकाल दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में धरती के भगवानों के गुस्से से तीन लोगों की जान चली गई। शहर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों को समझाने के बहुत प्रयास किए।जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल और बवाल से हैलट में हाहाकार मच गया। जूनयिर डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया।
इमरजेंसी में बेड पर लेटे मरीजों को बाहर निकाल दिया। करीब पांच घंटे बाद डॉक्टर काम पर लौटे। इस दौरान दर्जनों मरीज गंभीर हालत में अस्पताल के बाहर से लौट गए। परमट निवासी शालू सरोज अपने पिता शिवनारायण को दिखाने सुबह 11 बजे हैलट ओपीडी लाई थीं। जहां डॉक्टर ने उन्हें फेफड़े में संक्रमण बताया और एक्सरे कराने को कहा। शालू रेडियोलॉडी विभाग गई और डॉक्टरों से निवेदन किया कि पिता खड़े नहीं हो पाते इसलिए पहले एक्सरे करा दें। इस पर डॉक्टरों ने नंबर से आने को कहा। शालू का आरोप है कि आधा घंटा इंतजार करने के दौरान जूनियर डॉक्टर शक्ति मिश्रा ने अपने जानने वालों का एक्सरे पहले कराया। उन्होेंने आपत्ति जताई तो डॉ़. मिश्रा ने गालियां बकीं और उन्हें सबके सामने थप्पड़ मार दिया।